सहारनपुर: बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले का आरोप, सहारनपुर में ASP कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन
सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ बाराबंकी में कथित दुर्व्यवहार और उनके काफिले पर विरोध के दौरान हमला किए जाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर कार्रवाई और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की