पांडू: पलामू में फिर सक्रिय हुआ 15 लाख का इनामी नक्सली!
Pandu, Palamu | Aug 29, 2026 हुसैनाबाद और पांडु क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली नितेश यादव उर्फ इरफान उर्फ किरानी अपने चार हथियारबंद साथियों के साथ क्षेत्र में सक्रिय बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, नितेश पिछले करीब 10 दिनों से इलाके में कैंप कर रहा है।