ग्राम बिरासनी में बारिश में सीढ़ी की स्लैब गिरी, मासूम सहित दो महिला घायल
कोंच। ग्राम बिरासनी में बुधवार सुबह बारिश के बीच एक मकान की सीढ़ी की स्लैब अचानक गिरने से छह वर्षीय प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां जिया देवी (28) और सरस्वती देवी (30) भी चोटिल हो गईं। तीनों को मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां से प्रिया की गंभीर हालत को देखते हुए झांसी रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसडीएम हेमंत कुमार पटेल व नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में स्लैब कमजोर होने और बारिश का पानी भरने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने जांच के बाद नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
Konch, Jalaun | Jul 8, 2026