जालौन में ₹1.28 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, 4 पूर्व प्रधान व सचिवों पर एफआईआर के आदेश
उरई (जालौन)। जालौन की चार ग्राम पंचायतों में वर्ष 2019-20 की ऑडिट रिपोर्ट में ₹1.28 करोड़ की वित्तीय अनियमितता सामने आने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संबंधित चार पूर्व ग्राम प्रधानों तथा तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनियमित धनराशि की 50-50 प्रतिशत के अनुपात में भू-राजस्व की भांति वसूली के आदेश भी जारी किए गए हैं। ऑडिट के दौरान कैशबुक, एमबी, स्टॉक रजिस्टर समेत आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए, जिससे खर्च का सत्यापन नहीं हो सका। जांच में सरकारी धन के दुरुपयोग और गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं।अनियमितता गंथरा (₹13.05 लाख), तीतरा खलीलपुर (₹51.64 लाख), धंजा (₹19.03 लाख) और क्योलारी (₹44.28 लाख) ग्राम पंचायतों में मिली। डीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों
Konch, Jalaun | Jul 6, 2026