ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 10 घंटे में 12 बार गुल हुई बिजली, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
भीषण गर्मी और उमस के बीच ढीमरखेड़ा के घनी बस्ती गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 12 बार बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बार-बार ट्रिपिंग से पंखे और कूलर बंद रहे, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।