बांसवाड़ा: बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन, वार्ड प्रभारीयों को दिए दिशा निर्देश
भारतीय जनता पार्टी बांसवाड़ा जिला संगठन की बैठक पुराना भाजपा कार्यालय सभागार शुक्रवार शाम 4 बजे आयोजित की गई। चुनावी तैयारी को लेकर वार्ड की प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक मे जिला पदाधिकारी गण एवं संगठन के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा जिला दिसपुर जिला गायरी, पूर्व मंत्री भवानी जोशी, जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, सहित वरिष्ठ पदाधिकारी गण मौजूद रहै।