परमवीर चक्र विजेता की प्रेरणा से बढ़ा ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ का जज्बा
कलोल से किसरियां तक 45 किलोमीटर की सेलिंग, तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच कैडेट्स ने दिखाया अदम्य
‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ के छठे दिन 70 एनसीसी कैडेट्स ने कलोल से किसरियां तक 45 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। यात्रा से पहले परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) संजय कुमार ने कैडेट्स से अपने सैन्य जीवन और कारगिल युद्ध के अनुभव साझा किए। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर कैडेट्स को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया। इसके बाद तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच कैडेट्स ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सेलिंग जारी रखी। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेलिंग कौशल का प्रदर्शन किया।
कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता के अनुभव कैडेट्स के लिए जीवनभर की प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि 45 किलोमीटर की कठिन सेलिंग पूरी करना कैडेट्स के मजबूत हौसले, प्रशिक्षण और टीम भावना का प्रमाण है।
Dharmpur, Mandi | Sep 13, 2026