मंझारी थाना क्षेत्र के आयुगोड़ा जंगल में रविवार को 18 वर्षीय गर्भवती महिला दशमा सांवैया का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जंगल में गाय-बकरी चराने गए छोटे बच्चों ने महिला का शव पड़ा देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी तत्काल अपने परिजनों को दी। इसके बाद गांव के मुंडा के माध्यम से घटना की सूचना मंझारी थाना पुलिस को दी गई।