ठाकुरद्वारा: डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 4 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
डिलारी। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तमंचे के बल पर चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।