ठाकुरद्वारा: भगतपुर क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ दो युवकों ने की छेड़छाड़, महिला ने कराया मुकदमा दर्ज
भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने दो युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के अनुसार सुबह करीब पांच बजे वह अपने पशुओं को चारा डाल रही थी एवं घर के अन्य सदस्य जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे।