स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, गुमशुदा नाबालिग बालिका सकुशल मिली, परिजनों को सौंपा गया
जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की तलाश को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने कड़ी मेहनत और सतत प्रयासों के बाद सकुशल दस्तयाब कर लिया। दस्तयाबी के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन गया