लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, दो साल में प्रदेश से 5000 महिलाएं और बच्चे गायब, सरकार दे जवाब
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि इन दो वर्षों में 5000 से अधिक महिलाएं और बच्चियां इस प्रदेश से गायब हैं, तो सरकार को जवाब देना चाहिए कि वे क्यों गायब हैं। वैसे भी छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा और आम जनता की सुरक्षा खतरे में है।सरकार अपराध को दबाने के लिए अपराधियों का मनोबल बढ़ा रही है और कहीं न कहीं वास्तव में छत्तीसगढ़ में जंगलराज चल रहा है।