लखीसराय: पुरानी बाजार की क्यों नदी में गूंजे वैदिक मंत्र, विष्णु महायज्ञ का भव्य ध्वजारोहण संपन्न
लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित किऊल नदी में गुरुवार की दोपहर 12:15 पर श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर भव्य ध्वजारोहण किया गया। इस पावन अवसर पर आचार्य लव कुश पांडे के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से ध्वजारोहण संपन्न हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।