मंझनपुर: अषाढा गांव स्थित सरकारी विद्यालय में दबंगों द्वारा जबरन बनाए गए कब्रिस्तान को प्रशासन ने हटवाया
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील क्षेत्र के अषाढा गांव स्थित सरकारी विद्यालय में छुट्टी के दिन दबंगों ने जबरिया विद्यालय परिसर के अंदर पक्का कब्रिस्तान बना दिया था मामले की शिकायत हुई और सोशल मीडिया में चली खबर को संज्ञान लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विद्यालय परिसर में बनाए गए कब्रिस्तान को हटा दिया गया है।