मंझनपुर: मैहर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी में ओसा व समदा के बीच शराब के नशे में धुत आधा दर्जन बदमाशों ने की तोड़फोड़
कौशाम्बी जिले मे मैहर से दर्शन करके लौट रहे बोलेरो कर सवार श्रद्धालुओं से शराब के नशे में धुत स्कार्पियो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट कर गाड़ी में तोड़ फोड़ कर दी। गाड़ी चालक किसी तरह से अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए मंझनपुर कोतवाली में घुस गया, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की तहरीर लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।