मंझनपुर: अलवारा गांव में बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान, भाई बहन समेत तीन दबे, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को निकाला बाहर
अलवारा गांव में तेज बारिश के कारण राममिलन का कच्चा मकान भरभरा कर जमीदोज हो गया। जिससे उसके घर में मौजूद राममिलन की पुत्री छाया देवी, उसका बेटा पिंटू व परिवार के वीरन पुत्र राम मूरत दब गए मौके पर चीख पुकार मच गई शोर शराबा सुनकर मौके से ग्रामीण पहुंच गए। इस दौरान मकान के मलबे को ग्रामीणों ने हटाकर उसमें दबे परिवार के तीनों लोगों को बाहर निकाला गया।