रामपुर: सपा विधायक की बेटी से बेटे की शादी करने पर मायावती ने पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर को BSP से निष्कासित किया
Rampur, Rampur | Dec 5, 2024 गुरुवार को सुबह 11 बजे के आसपास सिविल लाइन क्षेत्र स्थित आवास पर प्रतिक्रया देते हुए पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर ने कहा कि बहन जी कार्यवाही पर हमें कोई हतराज़ नही। सुरेंद्र सिंह सागर ने अपने बेटे की शादी अम्बेडकर नगर के आलापुर विधानसभा से सपा विधायक त्रिभुवन दत्त की बेटी से 27 नवम्बर को की थी। जिसमे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे।