रामपुर: ज्वाला नगर में फोर व्हीलर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Dec 5, 2024 थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी अनूप सक्सेना बुद्धवार की रात साढ़े नौ बजे के आसपास मोटरसाइकिल पर दूध लेकर घर लौट रहे थे। जवालानगर की लोहिया पार्क के निकट तेज़ रफ़्तार फोरवीलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अनूप सक्सेना घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।