रामपुर: सपा नेता आजम खां के डूंगरपुर केस में MP-MLA कोर्ट ने 2 विवेचकों पर जमानती वारंट किया जारी, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई
Rampur, Rampur | Dec 4, 2024 समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान के डूंगरपुर केस में सुनवाई के दौरान एमपी एमएलए कोर्ट से दो विवेचकों को जमानती वारंट जारी हुए हैं। एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बुधवार को दोपहर 3:00 बजे थानागंज के तत्कालीन इंस्पेक्टर और एक अन्य विवेचक को कोर्ट ने जमानती वारंटी जारी की हैं। कोर्ट ने केस की सुनवाई के लिए आप 10 दिसंबर 2024 तारीख मुकर्रर की है।