छोटी कॉलोनी में 75 घरो में लार्वा सर्वे
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल के निर्देशन में विकासखंड कराहल के ग्राम छोटी कॉलोनी में बुखार के मरीजों की सूचना प्राप्त होने पर विशेष मलेरिया नियंत्रण एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान 20 बुखार पीड़ित व्यक्तियों की मलेरिया रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। साथ ही 75 घरों का लार्वा सर्वेक्षण किया गया तथा 17 घरों में पायरेथ्रम स्पेस स्प्रे किया गया। जलभराव वाले स्थानों एवं पानी की गलियों में टेमेफोस का छिड़काव, डलवाने की कार्यवाही भी की गई।
स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार का बुखार आने पर तुरंत रक्त की जांच अवश्य कराएं तथा मलेरिया पॉजिटिव पाए जाने पर चिकित्सक के परामर्श अनुसार पूरा उपचार लें। साथ ही सोते समय मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें, नीम की पत्तियों का धुआँ कर मच्छरों से बचाव करें, घर के आसपास जलभराव न होने दें, आवश्यकतानुसार जमे हुए पानी में जले हुए इंजन का तेल डालें, पानी के बर्तनों को ढककर रखें तथा कूलर एवं पानी की टंकियों की सप्ताह में कम से कम एक बार सफाई कर उनका उपयोग करें।
अभियान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया निरीक्षक श्री नरसिंह गोड, आशा सहयोगिनी श्रीमती प्रतिमा प्रभाकर एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमती पार्वती पाठक उपस्थित रहीं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur