एसडीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण
साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एसएन बिंदल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.एन.सक्सेना, आरएमओ डॉ. गजेंद्र सिंह धाकड़ आदि उपस्थित रहे।
एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा द्वारा जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान जनरल ओपीडी का अवलोकन किया गया। उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि, अस्पताल में आने वाले रोगियों के परिजनों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड, आईसीयू, पीडियाट्रिक आईसीयू, एसएनसीयू, मेटरनिटी वार्ड, बर्न यूनिट, सेंट्रल मेडिकल लैब, औषधी भंडार, पीएम जन औषधी केन्द्र आदि का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने रोगियों को अस्पताल से दी जाने वाली दवाईयों की व्यवस्था का अवलोकन भी किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026