हरित महा अभियान अंतर्गत नमो उपवन में हुआ वृक्षारोपण
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किये जा रहे हरित महा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद श्योपुर द्वारा नमो उपवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नरेन्द्र जाटव के निर्देशन में नगर पालिका परिषद श्योपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शहरी आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने वीर सावरकर स्टेडियम परिसर स्थित नमो उपवन में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण से पूर्व सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान कर नमो उपवन में उगी खरपतवार की साफ-सफाई भी की, अभियान के दौरान आंवला, सहजन, चांदनी, कनेर एवं केसिया के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद श्योपुर के उपयंत्री श्री विनोद त्यागी, केयरटेकर श्री आदित्य चौहान, प्रभारी लेखपाल श्री शिवराज सिंह चौहान, स्टोरकीपर श्री जितेंद्र राव, श्री इश्तियाक कुरैशी, श्री मुरारी प्रजापति, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री ओम सुमन, श्री रिंकू प्रजापति, श्री महावीर बेरवा, श्री सुनील कतरोलिया, श्री रामराज प्रजापति सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur