झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के राई के ताजिया मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते दो दुकानदारों के बीच सोमवार की दोपहर 2 बजे पहले कहासुनी हुई फिर एक दुकानदार ने अपने साथियों को बुलाया और उनकी मदद से मेडिकल स्टोर संचालक पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर आरोपी फरार हो गए, इस मारपीट में मेडिकल स्टोर संचालक के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।