घाटीगांव: परिवार सोता रहा, चोर घर से माल समेट ले गया
सोते हुए परिवार के घर में घुसकर अज्ञात चोर सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया। ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुरा में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई इस वारदात में चोर खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुआ और करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार सुबह 9 बजे दी है।