नानपारा: बाबागंज में रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़, राखी की दुकानें सजीं
बाबागंज। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाबागंज बाजार में इन दिनों उत्साह और चहल-पहल का माहौल है। त्योहार नजदीक आते ही बाजार में राखी, मिठाई, कपड़े, उपहार और श्रृंगार सामग्री की दुकानें आकर्षक ढंग से सज गई हैं। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजार में पहुंच रही है। खासकर महिलाओं और युवतियों में राखी की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।