बिछिया: कृषक कल्याण वर्ष 2026: किसानों तक पहुंची योजनाओं की जानकारी
7 मई, गुरुवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मनाए जा रहे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत मंडला जिले के विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बर्रई में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया l इस दौरान किसानों को ई -विकास प्रणाली, नऱवाई प्रबंधन, और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है l साथ ही उन्हें 2026 की तैयारी पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया l