भंडरा: भंडरा की ऐतिहासिक घूरती रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हरि बोल के जयघोष के बीच ठाकुरबाड़ी लौटे महाप्रभु जगन्नाथ।
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में शनिवार शाम लगभग 4 बजे ऐतिहासिक घूरती रथ यात्रा के दौरान "हरि बोल-हरि बोल" के गगनभेदी जयघोष के बीच भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा धुरती रथ पर सवार होकर अखिलेश्वर धाम स्थित मौसीबाड़ी से अपने मुख्य धाम ठाकुरबाड़ी पहुंचे।