आलमनगर: आलमनगर प्रखंड में अखिल भारतीय किसान सभा का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित
आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के करुणा बासा वार्ड नंबर 7 में जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए संघर्षों की चर्चा की गई। मौके पर वक्ताओं ने बीते दिनों फसल क्षति के मुआवजे की भी मांग अधिकारियों से की।