नबीनगर: गजराज बिगहा गांव से पुलिस ने शराब मामले में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सलैया थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के गजराज बिगहा से शराब मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित उसी गांव निवासी जितेंद्र यादव है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने मंगलवार की शाम चार बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर शराब मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज थी. जो फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.