नबीनगर: सिमरी गांव के पास से शराब के नशे में एक व्यक्ति गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति सिमरी जैतिया गांव निवासी उपेंद्र सिंह है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार की शाम 4 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां जहाज में शराब पीने की पुष्टि हुई.