गुमला: गुमला में महिला से डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन ठगी
Gumla, Gumla | Aug 18, 2026 शहर के जशपुर रोड निवासी अशोक कुमार ने गुमला थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 14 अगस्त की शाम उनकी पत्नी बाजार से घर लौट रही थीं। उनके साथ घर में काम करने वाली महिला भी थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा और कहा कि उनके बेटे पर खतरा है। उसने महिला से कहा कि यदि वह अपनी सोने की चेन उसे दे देगी तो खतरा खत्म कर देगा।