नगरी: नगरी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामले में दो लोगों पर कार्रवाई की, पुलिस ने की कार्रवाई
Nagri, Dhamtari | Mar 11, 2026 नगरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार नगरी के डमकाडीह रोड किनारे आम जगह पर कुछ लोगों के द्वारा शराब पीने की सूचना मंगलवार की रात मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर शराब पी रहे दो लोगों को पकड़े। पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश निषाद और नरेंद्र कुमार साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।