पहाड़ी: पहाड़ी में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने किया अलर्ट, प्रत्याशियों को दिए सख्त निर्देश
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण,निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।सीओ अमर सिंह ने गोपालगढ़,पहाड़ी और कैथवाड़ा क्षेत्र में बैठक लेकर सरपंच और पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की पालना करने के निर्देश दिए।नियमों और आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशीयों पर कार्रवाई होगी।मंगलवार रात 8बजे मिली जानकारी।