प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 26 विशिष्टजनों को 'नईदुनिया एक्सीलेंस अवार्ड 2026' से किया सम्मानित
---
समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन और व्यवसाय क्षेत्र की 26 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला एक्सीलेंस अवार्ड
---
मंत्री नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य और धार जिले के प्रभारी मंत्री श्री Kailash Vijayvargiya ने कहा कि धार माँ सरस्वती की नगरी होने के साथ ही अपनी समृद्ध संस्कृति, संस्कार और गौरवशाली विरासत के लिए विशेष पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि नईदुनिया ने पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया है तथा देश को अनेक श्रेष्ठ पत्रकार दिए हैं। नईदुनिया द्वारा आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड समारोह ऐसी सराहनीय पहल है, जो समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ ही अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है। प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय मंगलवार को रुद्राक्ष होटल, जेतपुरा में आयोजित 'नईदुनिया एक्सीलेंस अवार्ड 2026' समारोह को संबोधित कर रहे थे।
प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि समाज के लिए निरंतर कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाना आवश्यक है। ऐसे लोग अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनके कार्यों को सम्मान मिलने से अन्य लोगों को भी सामाजिक सरोकारों से जुड़कर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, प्रशासन, व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले तथा अपने कार्यों से दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने 26 विशिष्टजनों को 'नईदुनिया एक्सीलेंस अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया।
प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय ने सम्मानित सभी विशिष्टजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजहित में किए जा रहे प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उत्कृष्ट कार्यों की सराहना और सम्मान से समाज में सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
Jansampark Madhya Pradesh
9 views | Dhar, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026