#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन उत्सव के तहत परियोजना बदनावर के केंद्र कोद, सेक्टर धामनोद शहर सहित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्साहपूर्वक विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों, अभिभावकों एवं हितग्राहियों का जुड़ाव बढ़ाने के साथ पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
आयोजित कार्यक्रमों में वृक्षारोपण, बाल गतिविधियां एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों को मिष्ठान, फल एवं खिलौनों का वितरण किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया तथा बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों का भी सम्मान किया गया। हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं से प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी ली गई तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित बाल गतिविधियों एवं मनोरंजन कार्यक्रमों से बच्चों को सीखने के साथ आनंदपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया गया। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सहभागिता बढ़ाने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति उनके सहज जुड़ाव को प्रोत्साहित किया गया।
सेक्टर धामनोद शहर के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में वृक्षारोपण, बाल गतिविधियां, अतिथि सम्मान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान, मिष्ठान वितरण तथा बच्चों को फल एवं खिलौनों का वितरण किया गया।
इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र धन्नड़, परियोजना नालछा में अतिथियों का स्वागत, सहायिकाओं का सम्मान तथा हितग्राहियों से संवाद जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए बच्चों एवं हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया।
#SevaSankalpAbhiyan
Jansampark Madhya Pradesh
3 views | Dhar, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026