Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image
image

समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा *प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक : 19 जून 2026 *नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु प्रशासन पूरी तरह तैयार* *21 जून को आयोजित होगी परीक्षा, जिले के 08 केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम* मधेपुरा, 19 जून 2026। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा की पवित्रता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं गंभीरता के साथ करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा-2026 दिनांक 21 जून 2026 (रविवार) को जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक होगा तथा अपराह्न 01:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से सायं 05:15 बजे तक संचालित होगी। *सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक एवं जैमर की व्यवस्था* *प्रतिबंधित सामग्री के साथ प्रवेश पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिला नियंत्रण कक्ष रहेगा सक्रिय* जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। अरुण कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, मधेपुरा तथा मोहम्मद निसार अहमद शाह, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), मधेपुरा को परीक्षा संचालन का वरीय प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग, एडमिट कार्ड सत्यापन एवं बायोमेट्रिक मिलान के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, वीडियो रिकॉर्डिंग, बायोमेट्रिक प्रणाली एवं जैमर के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा की समस्त गतिविधियों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा भी सतत निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, कागजात, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पेन ड्राइव, इयरफोन, पर्स, हैंडबैग, आभूषण, खाद्य सामग्री, अथवा अन्य किसी प्रतिबंधित वस्तु के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। किसी भी अभ्यर्थी के पास ऐसी सामग्री पाए जाने पर इसे कदाचार मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को चुस्त दुरुस्त एवं समय के पावन्द रहने का सख्त निर्देश दिया।खासकर फ्रिस्किंग के समय छिपाकर रखे गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दौरान प्राप्त सूचनाओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु समाहरणालय, मधेपुरा में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06476-222220 तथा टोल फ्री नंबर 1077 निर्धारित किया गया है। बैठक में परीक्षा संचालन, अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। - जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा Information & Public Relations Department, Government of Bihar

75 views | Madhepura, Bihar | Jun 19, 2026

MORE NEWS