बिजनौर: नजीबाबाद मार्ग स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Jul 16, 2024 बिजनौर में नजीबाबाद मार्ग स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बिजनौर के गांव पैदा निवासी शमशाद पुत्र शईद बिजनौर से वापस घर जा रहा था। रास्ते में सेंट्रल वेयर हाउस के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे शमशाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।