बिजनौर: हल्दौर में कुकड़ा चुंगी के पास दो बाइकों की टक्कर में अचानक आए ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत
Bijnor, Bijnor | Jul 16, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र में कुकड़ा चुंगी के पास दो बाईकों की टक्कर में बाइक से उछलकर गिरे रामकरण की अचानक आए ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। व हादसे में दो लोग घायल हो गए दोनों घायलों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक रामकरण के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।