बिजनौर: बिजनौर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक करोड़ 40 लख रुपए की रकम गबन करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 16, 2024 बिजनौर में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक करोड़ 40 लख रुपए की रकम को गबन करने के आरोप में अमित नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी अनिल कुमार ने तीन लोगों पर रकम गबन करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने अमित कुमार, जितेंद्र व नवनीत के खिलाफ गंभीर धाराओं में किस दर्ज कर लिया और अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया