बिजनौर: बिजनौर में नहटोर मार्ग स्थित गांव खारी के पास आम से भरी डीसीएम सड़क किनारे पलटी
Bijnor, Bijnor | Jul 16, 2024 बिजनौर जनपद में नहटोर मार्ग स्थित गांव खारी के पास आम से भरी एक डीसीएम आवारा पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान गाड़ी में लाखों का आम भी नष्ट हो गया। घंटे की मशक्कत के बाद डीसीएम को सड़क किनारे से हटाया गया।