बिजनौर: कस्बा झालू में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची बाल संरक्षण अधिकारी ने बाल विवाह रुकवाया
Bijnor, Bijnor | Jul 16, 2024 बिजनौर जनपद के कस्बा झालू में गरीबी लाचारी बेबसी के कारण एक परिवार ने बाल विवाह करने की ठान ली 13 वर्षीय किशोरी का विवाह अधेड़ उम्र के व्यक्ति से तय कर दिया। बाल विवाह की सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी रुबी गुप्ता व पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को समझा बूझाकर बाल विवाह रुकवा दिया है। साथ ही परिवार को प्रशासनिक तौर पर आर्थिक मदद का भी भरोसा दिलाया है।