बहुप्रतिष्ठित जिम में शहर के प्रतिष्ठित संस्थान के अध्यापक को पड़ा अटैक, दर्दनाक मौत
घुमारवीं
घुमारवीं शहर के एक बहुप्रतिष्ठित जिम से दर्दनाक खबर सामने आई है। सुबह (बुधवार )जिम में कसरत के दौरान अटैक पड़ने से 50 वर्षीय अध्यापक की मौत हो गई।
-मृतक की पहचान विशाल कौंडल (लगभग 50 वर्ष) पुत्र जोगिंदर कौंडल निवासी गांव जोलपलाखी (कुठेड़ा ) तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वह घुमारवीं शहर के एक निजी बहुप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
-जानकारी के अनुसार विशाल कौंडल रोजाना की तरह सुबह घुमारवीं शहर के बहुप्रतिष्ठित जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिम में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और स्थानीय घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-उनके निधन से घुमारवीं के शिक्षा जगत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षण संस्थान के प्रबंधन ने अपने संस्थान में छुट्टी घोषित कर दी गई है ।