जमुई: खैरमा में युवक की आत्महत्या के 24 घंटे बाद फांसी से उतारा गया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया भागलपुर
Jamui, Jamui | Jun 4, 2026 खैरमा में उत्तर प्रदेश के सतीश कुमार गुप्ता की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना के 24 घंटे बाद परिजन जमुई पहुंचे। उंसके बाद युवक के शव को फंदे से उतारा गया। FSL की टीम द्वारा जांच के बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे डॉक्टरों की टीम द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।