गढ़ी: आसन ग्राम पंचायत में गढ़ी विधायक मीणा ने ग्रामीणों से की मुलाकात, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
भारत सरकार और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार - प्रसार और जानकारी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा (ग्रामीण रथ अभियान ) के तहत, रथ रविवार सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत आसन में पहुंचा। इस दौरान गढ़ी विधायक कैलाश मीणा भी ग्राम पंचायत केंद्र आसन पहुंच कर आमजन से रूबरू में और सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।