शिवपुरी नगर: छर्च थाना क्षेत्र में बेटे से विवाद के बाद युवक ने पिता को पीटा, घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया
प्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया की आज शनिवार की दोपहर उसके बेटे का गांव के ही तुलसी यादव से से मुंहवाद हो गया था। जिसके बाद देर शाम तुलसी ने घर आकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।