हथुआ: हथुआ में नाबालिग लड़की का अपहरण, उत्तर प्रदेश के युवक पर आरोप
हथुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मजदूरी करने आए एक परिवार की किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। इस मामले में अपहृता की मां ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना भोटा क्षेत्र अंतर्गत कोठा माखन गांव निवासी शोएब खान के खिलाफ हथुआ थाना में आवेदन दिया है।