बालोद: नशा, अपराध और कानून व्यवस्था पर सख्ती के संकेत: नए एसपी चव्हाण ने कहा- कानून से बड़ा कोई नहीं
Balod, Balod | Jul 17, 2026 नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने पदभार संभालने के बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे पहली बार मीडिया से औपचारिक परिचय और प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि बालोद जिले में नशे के कारोबार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखना, नशे पर प्रभावी अंकुश लगाना और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।