हरिद्वार: श्यामपुर के सजनपुर पीली में बिजली के खंभे के संपर्क में आने से हाथी की हुई मौत
रविवार रात श्यामपुर स्थित सजनपुर पीली में खेत में लगे बिजली के खंभे में जा रही 440 वोल्ट की लाईन के संपर्क में आने से हाथी की मौत हो गई। घटना रात लगभग 11 बजे की है। अचानक हाथी की मौत से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग ने विद्युत विभाग को फोनकर बिजली सप्लाई रुकवाई। क्षेत्र में बड़ी संख्या में जंगली हाथी आ रहे हैं।