बाढ़: बाढ़ के गंगा घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में, सजावट और बैरिकेडिंग पूरी
Barh, Patna | Nov 13, 2026 लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बाढ़ के गंगा घाटों पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को लगभग 4 बजे नगर परिषद् चेयरमैन संजय कुमार उर्फ गाय माता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न घाटों पर पंडाल, चेंजिंग रूम और कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। नगर परिषद की ओर से घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था पूरी कर ली गई।