कुलपहाड़: पनवाड़ी में स्वच्छता अभियान की खुली पोल, गंदगी से ग्रामीण परेशान
विकासखंड पनवाड़ी की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पनवाड़ी में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि कस्बे के कई मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां जाम होने के कारण गंदगी व दुर्गंध फैल रही है। इससे लोगों को आवागमन और दैनिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।